भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा। कुसुमकसा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी। 50 साल पुराने कुसुमकसा रेलवे स्टेशन में अब घर बैठे टिकट मिलेगा। दक्षिण मध्य रेलवे, बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के ताडोकी दौरे के दौरान पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने स्टेशन की मूलभूत समस्याएं उनके सामने रखीं। जी एम ने गंभीरता से सुनते हुए आरक्षण काउंटर जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया।ग्राउंड पर उठाया मुद्दा, त्काल हुआ एक्शन– महाप्रबंधक तरुण प्रकाश का बिलासपुर से तडोकी तक का निरीक्षण दौरा था। इस अवसर पर कुसुमकसा पहुंचने पर पूर्व जनपद सदस्य और रेल्वे सलाहकार सिमिति के सदस्य संजय बैस ने जीएम से मुलाकात कर स्टेशन की समस्याओं से अवगत कराया। संजय बैस ने बताया कि कुसुमकसा स्टेशन से 40 गांव के 20 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होते हैं, लेकिन आरक्षण काउंटर न होने के कारण यात्रियों को डौण्डी या बालोद जाना पड़ता है। उन्होंने समस्या को गंभीरता से लिया और रेलवे अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया जल्द ही कुसुमकसा स्टेशन परिसर में आरक्षण काउंटर जल्द ही प्रारम्भ कर दिया जाएगा।जनप्रतिनिधियों की एकजुटता रंग लाई- इस ऐतिहासिक अवसर पर ग्राम पंचायत कुसुमकसा की सरपंच वेद बाई पिस्दा, उप सरपंच नितिन जैन सहित पंचगण दीपक यादव, संतोष जैन, पंकज जेठवानी, सुगरा बेगम, खेमिन निर्मलकर, उर्मिला ठाकुर और अशोक धर्मगुड़ी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत किया। बैठक के बाद पूर्व जनपद सदस्य रेल्वे सलाहाकार सिमिति के सदस्य संजय बैस ने महाप्रबंधक तरुण प्रकाश सहित पूरे रेलवे अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से चली आ रही मांग आज पूरी होने जा रही है। इससे कुसुमकसा क्षेत्र के किसान, छात्र, मरीज और व्यापारी सभी को बड़ी राहत मिलेगी।जनहित का काम, 20 हजार लोगों को फायदा- कुसुमकसा स्टेशन क्षेत्र का सबसे बड़ा ग्राम पंचायत है। यहां शीतला माई मंदिर भी है जहां रोजाना दर्शनार्थी आते हैं। आरक्षण काउंटर शुरू होने से न केवल टिकट की सुविधा मिलेगी, बल्कि रेलवे राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। बरसात में सड़क खराब होने के कारण जो लोग स्टेशन नहीं पहुंच पाते थे, अब उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिल जाएगी। जनपद पंचायत डौण्डी क्षेत्र क्रमांक 4 से जनपद सदस्य रहते हुए संजय बैस और वर्तमान जनपद सदस्य मंजू संजय बैस लगातार कुसुमकसा के विकास के लिए प्रयासरत हैं। इससे पहले भी उन्होंने रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण और किसानों के लिए लिफ्ट इरीगेशन जैसी योजनाओं के लिए मांग की थी।Post navigationबस स्टैंड यात्री प्रतिक्षालय के पास सट्टा पट्टी लिखते आरोपी मोहम्मद रसीद को राजहरा पुलिस ने पकड़ा । जिला भाजपा महामंत्री सौरभ लुनिया के जन्मदिन पर देर रात तक चला बधाइयों का ताता,,,,,मातंगी धाम पिठा धीस्वर पूज्य डॉ प्रेमासाईं जी महाराज ने दिया आशीर्वाद।