भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने वार्ड क्रमांक 03 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा की ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई।
इस अवसर पर श्री दुबे ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय-समय पर दी जाने वाली यह दवा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं पोलियो-मुक्त भारत के निर्माण में सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं मितानिन एवं आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं ने भी उपस्थित रहकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया तथा अभिभावकों को पोलियो टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी।
नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने अभियान में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सतत प्रयासों से ही बच्चों का भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ बन रहा है।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed