भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा। शहर के वार्ड क्रमांक 26 में रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास तलवारनुमा धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले युवक को राजहरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। राजहरा थाना के टीआई अविनाश सिंह ने बताया कि 28 जून 2026 को दोपहर 1:01 से 1:20 बजे के बीच मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्र. 26 में दुर्गा मंदिर के पास जतीन गुप्ता नामक युवक लोहे की तेज धारदार तलवारनुमा हथियार लेकर मोहल्ले में आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है और हथियार लहरा रहा है। सूचना मिलते ही राजहरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस की घेराबंदी में उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक धारदार लोहे का तलवारनुमा औजार बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जतीन गुप्ता पिता दीपक गुप्ता, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 21 शास्त्री नगर राजहरा के रूप में हुई है। राजहरा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे रिमांड के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।Post navigationनगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने वार्ड क्रमांक 03 के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’। राजहरा व्यापारी संघ एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा 10 जुलाई को सिंधी भवन, रेलवे कॉलोनी रोड, दल्ली राजहरा में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।