भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। राजहरा पुलिस ने वार्ड क्रमांक 26 में रेलवे स्टेशन लॉबी के सामने अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अल्प्राजोलम की 445 टैबलेट और 900 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।राजहरा थाना के टीआई अविनाश सिंह ने बताया कि 28 जून 2026 को शाम 5:23 से 6:00 बजे के बीच मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्र. 26 निवासी जितेश्वर साहू रेलवे लॉबी के सामने प्रतिबंधित नशीली दवाइयां रखकर बेच रहा है। सूचना पर राजहरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां जितेश्वर साहू एक लाल रंग के थैले के साथ संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास रखे लाल रंग के कैरी बैग से ALPRAZOLAM TABLETS IP 0.5 MG के छोटे-बड़े 11 रैपर मिले, जिनमें कुल 445 नग ब्राउन रंग की टैबलेट थीं। साथ ही 900 रुपए नगद भी बरामद हुए। पुलिस ने सभी सामान गवाहों के समक्ष जब्ती पत्रक बनाकर सीलबंद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेश्वर साहू पिता स्व. उदय राम साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 26 दल्लीराजहरा के रूप में हुई है। राजहरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 145/2026, धारा 22, 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेज दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।Post navigationराजहरा व्यापारी संघ एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा 10 जुलाई को सिंधी भवन, रेलवे कॉलोनी रोड, दल्ली राजहरा में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।