भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्ली- बालोद। छत्तीसगढ़ के व्यापारिक जगत के प्रमुख चेहरों में शुमार छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी का जन्मदिन हर्षोल्लास और आत्मीय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा और पूरे माहौल में उत्साह व आत्मीयता देखने को मिली।जन्मदिन समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री थौरानी को जन्मदिन की बधाई दी और व्यापारिक हितों के लिए उनके नेतृत्व एवं योगदान की सराहना की। सभी ने उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घ जीवन की मंगलकामना करते हुए भविष्य में भी व्यापारियों के हित में उनके नेतृत्व की निरंतरता की कामना की।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के मंत्री स्वाधीन जैन, भाजपा युवा नेता जयदीप गुप्ता, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता तथा चंद्रप्रकाश भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री थौरानी को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में व्यापारिक संगठन की निरंतर प्रगति की उम्मीद जताई। जन्मदिन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने श्री सतीश थौरानी के स्वस्थ, समृद्ध और सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष एवं बधाइयां प्रेषित कीं।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed