भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा। राजहरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की है।
राजहरा थाना के टीआई अविनाश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि चिखलाकसा निवासी योगेश कश्यप (32 वर्ष) अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब लेकर सब्जी मंडी के रास्ते अपने घर जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना राजहरा पुलिस ने सब्जी मंडी के पीछे चिखलाकसा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद गुलाबी-सफेद रंग के कपड़े के थैले से 20 अद्धी (375-375 एमएल) देशी शोले प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 3,200 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया।
Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed