भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ कुसुमकसा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन विस्तार के तहत कुसुमकसा मंडल के व्यापारी प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। पार्टी ने युवा व्यापारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता अंकित टाटिया को व्यापारी प्रकोष्ठ का मंडल संयोजक तथा मनीष जैटवानी को सह-संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद कुसुमकसा मंडल क्षेत्र के व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद दोनों पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। भाजपा कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष आदरणीय योगेन्द्र सिन्हा जी ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे व्यापारी वर्ग को संगठित करने, उनकी समस्याओं को संगठन तक पहुंचाने तथा व्यापारी प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त मंडल संयोजक अंकित टाटिया एवं सह-संयोजक मनीष जैटवानी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय चेमन देशमुख जी, जिला व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक आदरणीय गोविंद वाधवानी जी, कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष आदरणीय योगेन्द्र सिन्हा जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं एवं शुभचिंतकों के मार्गदर्शन में व्यापारी वर्ग के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के निराकरण एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर बसंत जैन राजू रावटे संतोष जैन, हितेश कुमार डोंगरे, चंद्रप्रकाश भारद्वाज, संजय बैस, पुष्पजीत बैस, आशीष जैन, आलोक जैन, गोविंद शर्मा, शिवम धुरिया, आशीष धुरिया, सुशील वर्मा, शुभम गुप्ता, राहुल साहू, अमन मेश्राम, हार्दिक पटेल, , ऋषभ उपाध्याय, तुषार साहू, आकाश चौधरी एवं अमन धुरिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंकित टाटिया एवं मनीष जैटवानी का पुष्पमालाओं से स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
कुसुमकसा मंडल के व्यापारियों ने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में व्यापारी प्रकोष्ठ और अधिक सक्रिय होगा तथा व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान एवं संगठन के विस्तार को नई दिशा मिलेगी।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed