भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा । भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद के जिलाध्यक्ष गुलशन साहू के निर्देशानुसार  भाजपा कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा कुसुमकसा मंडल के अध्यक्ष सचिन साहू के नेतृत्व के नेतृत्व में शुक्रवार को दल्लीराजहरा थाने में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के ऊपर FIR को लेकर ज्ञापन सौप कर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजयुमो कुसुमकसा मंडल पंकज जेठानी महामंत्री, प्रवीण सेन महामंत्री, उपाध्यक्ष रोहन मोहल्ला, मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष योगेंद्र साहू, मीडिया प्रभारी यथार्थ साहू, अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मनप्रीत ब्रोका, भाजपा कार्यकर्ता कमलकांत साहू शामिल हुवे।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed