Oplus_0

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। राजहरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए रेल्वे स्टेशन के पास से 32 वर्षीय युवक को 50 नग अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 9 लीटर शराब और 4000 रुपये कीमती सामान जप्त किया गया है।

*मुखबीर की सूचना पर हुई कार्रवाई*
पुलिस को दिनांक 26.07.2026 को दोपहर 12:42 बजे मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अधिक मात्रा में अवैध शराब लेकर रेल्वे स्टेशन बॉटम प्लेट के रास्ते से राजहरा शहर की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही सफेद-पीले रंग का विमल पान मसाला लिखा थैला लेकर आ रहा एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रेल्वे स्टेशन के पास पकड़ लिया।

*थैले से निकले 50 पौवा शराब*
तलाशी लेने पर आरोपी के थैले से 50 नग देशी प्लेन शराब “सुपर 36” ब्रांड की बरामद हुई। प्रत्येक पौवे में 180 एम.एल. शराब भरी थी। इस प्रकार कुल लगभग 9 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। जप्त शराब की अनुमानित कीमत 4000 रुपये बताई जा रही है।

*आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज*
पुलिस ने अवैध शराब को जप्ती पत्रक के अनुसार जप्त कर कब्जे में लिया। आरोपी की पहचान *नारायण देवांगन पिता संतोष देवांगन, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 27, थाना राजहरा, जिला बालोद* के रूप में हुई।आरोपी के विरुद्ध थाना राजहरा में अप.क्र. 159/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और तस्करी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। यदि किसी को भी अवैध शराब बिक्री की सूचना मिले तो वह तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed