भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। लोक गायिका टी ज्योति सोनी ने समस्त हजारों श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है। भक्ति तरंग कार्यक्रम में उन्हें भक्ति का अपार स्नेह मिला। भगवान श्री जगन्नाथ जी की बाहुडा रथयात्रा के पावन अवसर पर आयोजित भक्ति तरंग भजन कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, माताओं, बहनों एवं भक्त जनों का मै हृदय पूर्वक आभार व्यक्त करती हु।आप सभी के प्रेम,स्नेह, उत्साह और आशीर्वाद ने मेरे भजन गायन को सफल एवं यादगार बना दिया। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की कृपा से भजनो की प्रस्तुति के दौरान जो भक्ति का वातावरण बना, वह मेरे जीवन की अमूल्य स्मृतियों में सदैव रहेगा।भजन कार्यक्रम में कलाकारों का विशेष सहयोग मिला जिसमें गीतकार भुवन साहू जी , साउंड राज साहू, कीबोर्ड – चुरेंद्र कुमार , तबला राहुल गंधर्व, बेंजो – तोमेश साहू, ओक्टो पैड – विवेक उर्वशा, ढोलक – शिवम् उइके सहयोगी गायिका कुमारी चंचल गजभिए आप सभी ने इस संगीत कार्यक्रम में तकनीकी वाद्य यंत्र व साउंड द्वारा विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए सादर धन्यवाद। आप सभी के सहयोग, समर्पण व मेहनत से यह कार्यक्रम सफल व यादगार बन सका। मै विशेष रूप से मोनू चौधरी व राजकिशोर (टूटू ) मोहंती जी व भगवान जगन्नाथ सेवा समिति व दल्लीराजहरा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद करती हूं। जिन्होंने मुझे इस पावन अवसर पर अपनी भक्ति प्रस्तुति देने का सौभाग्य प्रदान किया।ईश्वर से प्रार्थना है कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो।आप सभी के स्नेह व आशीर्वाद के लिए पुनः धन्यवाद व आभार। सादर टी ज्योति सोनी लोकगायिका छत्तीसगढ़, भजन कार्यक्रम व लोक छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु मेरे मोबाइल नंबर 6261541211 पर सम्पर्क करें।Post navigationदल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन के पास 9 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 1 गिरफ्तार, 4000 रुपये की शराब जप्त-अविनाश सिंह (टीआई राजहरा)