Oplus_0
भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा।मिशन नवचेतनाके तहत अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में राजहरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वार्ड क्रमांक 27 रेलवे स्टेशन के पास से एक अवैध शराब कारोबारी को 32 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। राजहरा टी आई सुनील कुमार तिर्की ने बताया कि 9 अगस्त 2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान वार्ड क्रमांक 27 राजहरा रेलवे स्टेशन के पास आरोपी मनोज गुप्ता पिता राम प्यारी गुप्ता उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 टेबलर सेड को अधिक मात्रा में शराब परिवहन करते पकड़ा गया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे 32 पौवा सुपर 36 देशी प्लेन शराब कुल 5.760 बल्क लीटर कीमत ₹2,560 बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जप्त कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।राजहरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा, गांजा बिक्री, नशीली दवाई जैसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त न रहें। पुलिस ने चेतावनी दी कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सीधे जेल जाना पड़ सकता है।

पुलिस ने कहा कि “मिशन नवचेतना” के अंतर्गत जिले को नशामुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed