भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। माथुर सिनेप्लेक्स दल्ली राजहरा में संविधान के जनक कहे जाने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष में उसकी पत्नी रमाई की भूमिका पर पिक्चर 7 अगस्त को 11:00 बजे दिखाई गई। पिक्चर के पहले अंबेडकर अनुयायी द्वारा सर्वप्रथम तथागत गौतम बुद्ध, बोधी सत्व डॉ भीमराव अंबेडकर एवं रमाई की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर त्रिशरण पंचशील लिया गया। तत्पश्चात सहायक निर्माता राजकुमार रामटेके, आर्ट डायरेक्टर प्रवीण वासनिक, प्रोडक्शन हेड शैलेंद्र भगत, प्रबुद्ध बांगरे, फूलचंद कामड़े, नीलकंठ डोंगरे का पुष्प कुछ भेंट कर बौद्ध समाज के द्वारा स्वागत किया गया।
इस फिल्मों में रमाई का रोल भिलाई निवासी प्रेरणा धावडे और बाबा साहब की भूमिका पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र भिलाई के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर उदय कुमार धावडे ने निभाई है।
इस फिल्म में छत्रपति शाहूजी महाराज की भूमिका हिंदी फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकार राजामुराद ने निभाई है।
रमई द्वारा त्याग, बलिदान, संघर्ष और कमजोर आर्थिक स्थितियों से जूझकर अपने चार-चार बच्चों का बलिदान करते हुए भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को विदेश में जाकर 32 डिग्रियां और 09 भाषा के ज्ञान प्राप्त करने में पूरी तरह साथ दिया।
इस अवसर पर हेमंत कांडे ,दिलीप सुकदेवे, अनिल रामटेके,बी .एल. बौद्ध, अशोक बंबेश्वर, सतीश कांबले, रवि बारसागड़े,अरुण ऊके ,भीमराव मेश्राम, गोरेलाल बांबेश्वर, गोवर्धन रंगारी ,सुमेंध कामले, प्रमोद कावले, दिलीप रंगारी , चन्द्ररेखा नंदेश्वर, जोत्सना मेश्राम,विद्या सहारे,कृष्णा गजभिए, भुनेश्वरी बांबेश्वर, ऊषा मेश्राम सपना मानवतकर एवं काफी संख्या में लोग इस फिल्म को देखने आये थे। फिल्म 13 अगस्त तक प्रतिदिन 11.30 बजे का एक शो दिखाई जाएगी।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed