भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम जिला बालोद में आगामी 8 अगस्त को श्री राम बालक दास जी के 50 वें जन्म दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया जाएगा एवं पूरे छत्तीसगढ़ में सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन होगा। इस अवसर पर मां कौशल्या धाम से जुड़े पूरे प्रदेश एवं देश के कई प्रदेशों के भक्तों का आगमन पाटेश्वर धाम में होगा । संत श्री राम बालक दास जी महात्यागी मात्र 9 वर्ष की उम्र में 1986 में श्री जामड़ी पाटेश्वर आए थे तब से लेकर लगातार हिंदुत्व के लिए, गौ माता के लिए, और संपूर्ण क्षेत्र के लिए कार्य कर रहे हैं 41 वर्ष की तपस्या और साधना के फल स्वरूप दिसंबर 2026 में अब विश्व के प्रथम मां कौशल्या धाम की स्थापना श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम में होने वाली है विगत 23 वर्षों से मां कौशल्या धाम की स्थापना के लिए आप फलाहार करते हुये भोजन का त्याग किये हुये हैं । इस अवसर पर संत रामबालक दास जी ने ,,,एक पेड़ मां कौशल्या के नाम ,,,लगाने की अपील करते हुए समस्त प्रदेश वासियों को आमंत्रण दिया है। उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू (प्रदेश अध्यक्ष) छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने दिया है।Post navigationजिला बदर आरोपी सिन्नी को धारदार तलवार के साथ राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा जेल।