भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) एवं संबंधित इंजीनियर की नियमित उपस्थिति नहीं होने के कारण नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रही है। पार्षद मेवा पटेल ने कहा कि CMO एवं संबंधित इंजीनियर के सप्ताह में केवल एक-दो दिन ही पालिका कार्यालय में आने के कारण विकास कार्यों से संबंधित फाइलों के निराकरण, तकनीकी मार्गदर्शन, निरीक्षण एवं आवश्यक निर्णयों में देरी हो रही है। इसका सीधा प्रभाव नगर के विकास कार्यों पर पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि नगर की जनता विकास कार्यों को लेकर लगातार उम्मीद लगाए हुए है, लेकिन अधिकारियों की अनियमित उपस्थिति के कारण कई आवश्यक कार्य समय पर आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को भी अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए बार-बार पालिका कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। पार्षद मेवा पटेल ने कहा कि नगर पालिका में अधिकारियों की नियमित उपस्थिति और समय पर निर्णय लेना जनहित एवं नगर के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब होने से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने मांग की कि नगर पालिका में अधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो तथा लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराया जाए।

 

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed