भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा।स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 4, एकलव्य नगर में सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां वार्ड पार्षद संजीव सिंह उर्फ संटू के नेतृत्व में ध्वजारोहण के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराकर की गई। तिरंगा सलामी के बाद पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। बच्चों ने देशभक्ति गीत और नारे प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।समारोह का मुख्य आकर्षण वार्ड के KG-1 से कक्षा 5वीं तक के 18 मेधावी बच्चों का सम्मान रहा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन बच्चों को पार्षद संजीव सिंह ने उपहार और प्रशस्ति पत्र भेंट कर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संजीव सिंह ने कहा कि “शिक्षा ही देश की प्रगति की नींव है। ऐसे आयोजन बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाते हैं और उनमें राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करते हैं।” उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित पढ़ाई के साथ संस्कार और देशभक्ति के मूल्यों से भी जोड़ें।सम्मानित होने वाले बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। माता-पिता ने वार्ड पार्षद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे पढ़ाई के प्रति और अधिक समर्पित होते हैं।कार्यक्रम में वार्ड के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताते हुए वक्ताओं ने शहीदों को याद किया और देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।समारोह के अंत में सभी उपस्थित जनों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और सामाजिक सरोकार की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।स्थानीय लोगों ने कहा कि वार्ड स्तर पर इस तरह के आयोजन न केवल बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि समाज में शिक्षा और संस्कारों को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।Post navigationदेश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सम्यक बौद्ध महासभा में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।