भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा। अपने जन्मदिन को सामाजिक सरोकार और सेवा भावना के साथ मनाते हुए भाजपा मंडल मंत्री समर्थ लाखानी ने मोंगरा दफाई आंगनबाड़ी केंद्र क्र 30, वार्ड क्रमांक 18 में 50 बच्चों के बीच जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर बच्चों को खीर, पूरी, दाल-चावल एवं केले का वितरण कर उन्हें स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया। बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने का यह आयोजन केवल उत्सव तक सीमित न रहकर सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने वाला रहा। समर्थ लाखानी ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जरूरतमंद एवं बच्चों के साथ खुशियां बांटकर मनाने से उस दिन की खुशी और भी सार्थक हो जाती है।आंगनबाड़ी में बच्चों के साथ समय बिताते हुए उपस्थित अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों के चेहरों पर दिखाई दी खुशी ने पूरे वातावरण को आत्मीय और भावुक बना दिया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अरुणा रामटेके, भाजपा मंडल मंत्री समर्थ लाखानी,जयश्री जैन एवं भाजयुमो उपाध्यक्ष रोहित साहू सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धनेश्वरी चंद्राकर,सिंपा लाऊत्रे,हेमिन रजक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।जन्मदिन के अवसर पर सेवा और बच्चों के बीच खुशियां बांटने की इस पहल की उपस्थितजनों ने सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।Post navigationस्वतंत्रता दिवस पर वार्ड 4 में पार्षद संजीव सिंह ने ध्वजारोहण किया, साथ ही 18 मेधावी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस की सजगता से कुसुमकसा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की समस्या का हुआ समाधान।