भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। जिले में साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ दल्लीराजहरा में किया गया। अभियान को बालोद जिला पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण, बैंक ऑफ़ बड़ौदा से  दिवाकर पी. सिंह महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, बानाम्बर बेहेरा क्षेत्रीय प्रमुख धमतरी क्षेत्र एवं अमित सिंह पटेल

उप क्षेत्रीय प्रमुख, धमतरी क्षेत्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ऑनलाइन फ्रॉड, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी धोखाधड़ी से सतर्क रहने के उपाय बताए जाएंगे। पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा लोगों को साइबर अपराध की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल लेन-देन और ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाना है। इस अवसर पर सभी ग्राहक एवं बैंक स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed