भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। राजहरा परिवहन संघ दल्लीराजहरा के पदाधिकारियों ने सौरभ लुनिया जिला महामंत्री भाजपा बालोद के अगुवाई में डा रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छ ग शासन से रायपुर निवास में सौजन्य  भेंटकर   स्थानीयता को प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय मालवाहक वाहनों को परिवहन कार्य दिलाये जाने की मांग पर उचित पहल करने मांग पत्र सौंपा ।
राजहरा परिवहन संघ के सदस्यों ने बताया  की इतने बड़े माइंस छेत्र में निवास करने के बावजूद  राजहरा परिवहन संघ विगत 20_22 वर्षो से दल्लीराजहरा में बी एस पी के संचालित माइंस से लौह अयस्क परिवहन कार्य दिए जाने की मांग की जा रही है ,किंतु बी एस पी प्रबंधन एवं शासन प्रशासन द्वारा समुचित पहल ना करने के राजहरा उजड़ने लगा है ,पूर्व में बी एस पी के अधिकारियों ने आश्वस्त किया था की निर्माणाधीन पेलेट प्लांट से निर्मित पैलेट का परिवहन कार्य साथ ही बी एस पी द्वारा उत्खनित लौह अयस्क को निजी कंपनी को बिक्री करने पर  राजहरा परिवहन संघ को प्राथमिकता दिए जाने की लिखित जानकारी दी गई थी किंतु  उक्त प्लांट में पैलेट का उत्पादन के साथ रेल मार्ग से परिवहन किया जा रहा है साथ हो बी एस पी प्रबंधन द्वारा निजी कंपनी को लौह अयस्क का विक्रय किया गया ,उसका भी परिवहन  रेल मार्ग से से किया गया किंतु हमारी मांगों को बी एस पी अनसुना कर रही है । राजहरा परिवहन संघ के सदस्यों  ने बताया की अवर खान  मंत्रालय भारत सरकार   उनकी मांगों के संबंध में सचिव खनिज संसाधन विभाग रायपुर  छत्तीसगढ़ को पत्र जारीकर राजहरा परिवहन संघ की मांगो के संबंध में स्थानीय को बढ़ावा देने व रोजगार पैदा कर राजहरा परिवहन संघ को परिवहन कार्य देने व शहर का विकास करने का उल्लेख है ,साथ ही मुख्य महाप्रबंधक (खदान) आई ओ सी राजहरा व कलेक्टर बालोद द्वारा भी पूर्व में सचिव खनिज संसाधन विभाग रायपुर छत्तीसगढ़ को राजहरा परिवहन संघ की मांगो के संबंध पत्र भेजा गया है किंतु आज पर्यंत तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होने की जानकारी देते हुए  उनकी मांगों पर संज्ञान लेते हुए उचित पहल किए जाने का निवेदन किए है।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed