भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ बालोद जिला अध्यक्ष पद पर विजय जैन मित्तल को नियुक्त किया गया है। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ बालोद जिला अध्यक्ष पद के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू की अनुमति पर विजय जैन मित्तल को नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाना है साथ ही व्यापारी भाईयों के प्रति के लिए संघर्ष करना है।बालोद जिला व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय जैन मित्तल को बनाए जाने पर समस्त नगरवासियों ने शुभकामनाएं और बधाइयां दी है।Post navigationसीएमओ शीतल चंद्रवंशी के निर्देश पर स्वच्छता पर्यवेक्षक सतीश चंद्राकर के द्वारा कार्यवाही करते हुए सड़क पर बैठे पाए गए कुल 11 मवेशियों को कांजी हाउस, गौठान पहुंचाया गया। ग्राम बोरगांव के ग्रामीण जन से मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने किया जन संपर्क।