भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दव्ल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया बुधवार को डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के डौंडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मरकाटोला में समय -2 बजे हल्बा आदिवासी भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।

जहा ग्रामीणों ने सबसे पहले पुष्प गुच्छ एवम तिलक वंदन करके स्वागत किया तत्पश्चात ग्रामीणों एवम जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर भवन बनाने धरती माता का पूजा अर्चना करके भूमिपुजन किया।
भूमिपूजन के बाद मंचीय कार्यक्रम हुआ जिसमे समाज के पदाधिकारीयो द्वारा मंत्री एवम समस्त अतिथिओ का स्वागत वंदन एवम सम्मान किया गया एवम समाज प्रमुखों द्वारा मंत्री का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया । मंत्री अनिला भेड़िया ने छत्तीसगढ शासन के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों एवम योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया एवम आगामी होने विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस का सरकार बनाए जाने के लिए अपील किया गया । कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिध पीयूष सोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमेश कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य करिश्मा सलामे, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती दुग्गा, उपाध्यक्ष पुनीत सेन, ब्लॉक महिला कांग्रेस के हेमवती कुलदीप, जनपद सदस्य निर्मला कौडो, ब्लॉक के महामंत्री कैलाश राजपूत, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अतीक कुरेशी, ब्लॉक कांग्रेस सचिव कोमलेंद्र चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी रविकांत देशमुख, यूवा कांग्रेस से शोएब रजा,समाज के पदाधिकारी कोठरी जी,एवम लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी के समस्त पदाधिकारि कार्यकर्ता एवम ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed