भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। ग्राम पंचायत पथराटोला के शासकीय प्राइमरी स्कूल के मुख्य सड़क पर स्थित कीचड़ और जल भराव होने के कारण विद्यालय में बच्चो एवम शिक्षको को विद्यालय के अंदर जाने में समस्या का सामना करना पड़ता है स्कूल का निरक्षण करने जनपद सदस्य संजय बैंस पहुंचे और समस्या का अवगत जिलाधीश एवम एनएच के अधिकारियों को अवगत भी कराया एनएच के अधिकारी लोगो की समस्या से मौन साध लिए बच्चो के पालक अपने बच्चो को घर से तैयार करके भेजते है और बच्चे स्कूल पहुंचने के पूर्व उनके पैर कीचड़ से लतपथ हो जाते है और बच्चो को कीचड़ सहित विद्यालय अध्यन के लिए ऐसी ही जाना पड़ता है संजय बैंस ने बताया कि एनएच सड़क बनाने से सड़क ऊंचा और स्कूल नीचे हो गया है बरसात के दिनों में पूरा स्कूल परिसर में पानी भरा रहता है ग्रामीण जन इसको कई बार अवगत करा चुके है पर अधिकारी इस विषय में ध्यान नहीं देना समझ से परे है।Post navigationसर्व समाज समरसता समिति ने सनातन धर्म संस्कृति के प्रति अपमानित करने वाले भाषण और सांप्रदायिक हिंसा भड़काने तथा सामाजिक समरसता को भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने के लिए जैन भवन चौक में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौपा। विकास की पोल खोल रही पुराना बाजार की सड़क – राजहरा व्यापारी संघ