भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। नगर के वार्ड 20 गांधी चौक में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते आरोपीं खिलावन साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।आरोपी के पास से नगदी रकम 710 रूपये को जप्त किया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्र. 20 चंडी मंदिर के पास राजहरा में आरोपी खिलावनदास हिरवानी पिता गोपालदास हिरवानी उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौक राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी पर्ची, एक डाट पेन एवं नगदी रकम 710 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत पृथक से कार्यवाही किया गया। उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा निरीक्षक मुकेश सिंह प्र.आर. राकेश साहू आरक्षक प्रीतम ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed