भास्कर न्यूज 24/वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा।पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की के नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा स्टाफ द्वारा शुक्रवार को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 03 आरोपी राकेश पीपरे के घर बरामदा में आरोपी राकेश पीपरे पिता लल्लू राम पीपरे उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 03 वल्लभ नगर राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को अंको के सामने रूपये पैसों को दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों पकडा गया आरोपी के कब्जे से 03 नग सट्टा पट्टी पर्ची एवं सट्टा पट्टी का नगदी रकम 17,320 रूपये को जप्त कर आरोपी विरूध्द छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया है ।निरीक्षक सुनील तिर्की थाना प्रभारी दल्ल्रीराजहरा द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान आबकारी एक्ट के तहत 09 प्रकरण, जुआ एक्ट के तहत 01 प्रकरण एवं सट्टा एक्ट के तहत 02 प्रकरण इस प्रकार नवरात्रि पर्व दौरान आबकारी, जुआ सट्टा के विरूध्द कुल 12 कार्यवाही किया जा चूका है तथा सूचना मिलने पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके लिये टाउन के सभी क्षेत्र में मुखबीर तैनात कर दिया गया है ।Post navigationभारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष उदय भानु चिब से बालोद जिला युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत बाला बोकड़े नई दिल्ली स्थित कार्यालय में मुलाकात कर स्मृति चिन्ह भेट किया। शहीद सुदामा फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा शहीद सुदाना मैदान वार्ड 14 में फुटबाल टूर्नामेंट का किया गया आयोजन ,राजहरा की टीम रही विजेता।