भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा। नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तोरण लाल साहू एवं सभी 27 वार्डो के पार्षद प्रत्याशी 28 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। इस रैली में सभी भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सबके मार्गदर्शन, आशीर्वाद एवं साथ से ही इस बार भाजपा पार्टी नगर पालिका राजहरा में अपना परचम लहराएगी।इसलिए इस नामांकन रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को सुबह 11:00 बजे नामांकन रैली भाजपा कार्यालय बस स्टैंड से निकलेगी। यह रैली दुर्गा मंदिर, गुप्ता चौक, जैन भवन चौक से होते हुए जेडी ऑफिस पहुंचेगी जहां प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन भरा जाएगा। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं की भोजन की व्यवस्था श्री जग्गनाथ मंदिर में रखी गई है। Post navigationदेश के 76वा गणतंत्र दिवस संस्था भारत इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निको माईनिंग ने धुमधाम से मनाया 76 वॉ गणतंत्र दिवस।