इस बार जनता का आशीर्वाद मिला तो 270 एकड़ में बसे लोगों को पहली प्राथमिकता उन्हें पट्टा दिलाने की होगी – तोरण लाल साहू ( भाजपा प्रत्याशी)

भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा।
नगर पालिका चुनाव में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने वार्ड क्रमांक 5 में धुआंधार जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने लगातार वार्ड की गली मोहल्ला में घूम कर बड़े बुजुर्गों एवम् महिलाओं से आशीर्वाद लिया। प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने वार्ड में लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वार्ड के अधूरे काम को पूरा किया जाएगा साथ ही पूरे शहर में विकास की गंगा बहेगी। इसलिए आने वाले 11 फरवरी को भाजपा की कमल छाप पर वोट देकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान करें। उनके साथ वार्ड के भाजपा प्रत्याशी नीलावती साहू सहित वार्ड के सैकड़ो महिलाओं एवं पुरुषों ने भाजपा के पक्ष में प्रत्येक घरों में जाकर वार्डवासियों से उनका कीमती वोट आशीर्वाद स्वरूप मांगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष के भाजपा प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और नगर पालिका में भाजपा को विजय दिलाते हैं तो दल्ली राजहरा का उत्तरोत्तर विकास होगा नगर व नगर वासियों के हर समस्याओं का हल होगा। उजड़ते हुए राजहरा को नया जीवन मिलेगा। नल जल की समस्या दूर होगी छोटे एवं कुटीर उद्योगों को यहां स्थापित करने का प्रयास होगा राजहरा के नौजवानों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान छगन साहू, श्याम जायसवाल नंदा पशीने, काशिम कुरैशी ,अशोक सिन्हा, शंकर साहू, खूब लाल साहू, दिनेश , खिलावन दास, उमेश गावड़े ,राहुल, प्रिंस गुप्ता, मनीष साहू हेमलता साहू मारुति साहू चंपा साहू रश्मि रुक्मणी मालती कांति जानकी सिन्हा महेंद्र पिपरे
किरण सिन्हा ,पुरोबी वर्मा,सहित अनेक लोग उपस्थित थे।