छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

विष्णुदेव की सरकार में महतारी वंदन का पैसा हर महीने महतारियों को मिल रहा है साल में ₹12000 की राशि भाजपा सरकार दे रही है-भावना बोहरा( विधायक पंडरिया)

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तोरण लाल साहू अपना आशीर्वाद देकर भारी बहुमत से विजयी दिलाना है मैं डेढ़ सौ किलोमीटर दूर से तोरण भैया के लिए आप सभी का आशीर्वाद मांगने आई हूं। उक्त बातें पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कही। दल्ली राजहरा के गुप्ता चौक में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं को महत्व देती रही है रमन सिंह की भाजपा सरकार में महिलाओं का राशन कार्ड बना। विष्णु देव  की सरकार में महतारी वंदन का पैसा हर महीने महतारियों को मिल रहा है साल में ₹12000 की राशि की भाजपा सरकार दे रही है आने वाले दिनों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं भाजपा की चालू होने वाली है दल्ली राजहरा में अब तक कांग्रेस की सरकार रही जो भ्रष्टाचार करके नगर को विकास से कोसों दूर कर दिया। अब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर हमें दल्ली राजहरा का विकास करना है । वार्डों में भाजपा प्रत्याशी को जिताकर वार्ड का विकास करना है उन्होंने 11 फरवरी को भाजपा के प्रत्याशी को वोटिंग मशीन के दो नंबर जो विक्ट्री का निशान है को दबाकर भाजपा को जीताने का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं को दिलाया। श्रीमती बोहरा ने केंद्र सरकार के बजट को व्यापारियों के हित में बताया। आम जनता के लिए कल्याणकारी बताया जिसका असर पूरे देश में देखने को मिलेगा। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिला के मुखिया होने के नाते नगर के लोगों को विश्वास दिलाता हूं की नगर के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दूंगा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अध्यक्ष वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को जिताएं।विकास की गारंटी हमारी है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा में हमेशा मजबूत रही है जिस प्रकार विधानसभा और लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से आप लोगों ने जिताया है उसी प्रकार नगर पालिका चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष का प्रत्याशी व पार्षद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीता कर एक नया इतिहास बनाएं। पूरे नगर के वासियों को जो भाजपा से उम्मीदें हैं सभी उम्मीदों पर भाजपा खरा उतरेगा।भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार दल्ली राजहरा में सरकार बनानी है भारतीय जनता पार्टी केंद्र में सरकार राज्य में सरकार के साथ-साथ दल्ली राजहरा में भी सरकार बनने पर ट्रिपल इंजन की सरकार तेजी से विकास करेगी। हर समस्याओं का हल होगा। पूरे प्रदेश में वातावरण बना हुआ है निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजय प्राप्त होगी। अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को एक बार विजय दिलाएं नगर की सभी कार्यों को प्रमुखता से पूरी की जाएगी। व्यापारियों की मांगों को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन ओ बीसी मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी छगन साहू ने किया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह,भाजपा चुनाव संयोजक महेश पांडे चुनाव संचालक राजेश दसोड, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक ,राकेश द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू कुकरेजा, मंडल महामंत्री मदन मयति, सौरभ लूनिया, मोनू चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुरोबी वर्मा, नंदा पसीने, श्याम जायसवाल, जयदीप गुप्ता, पार्षद पद के सभी प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 01श्रीमती शिवांगी ध्रुव वार्ड क्रमांक 02 श्रीमती पूनम सोरी वार्ड क्रमांक 03 मनोज दुबे वार्ड क्रमांक 04 संजीव सिंह वार्ड क्रमांक 05श्रीमती नीलावती साहू वार्ड क्रमांक 06श्रीमती ममता पटेल वार्ड क्रमांक 07श्री वीरेंद्र साहू वार्ड क्रमांक 08श्रीमती सीता साहूवार्ड क्रमांक 09श्रीमती कुमारी रावटे वार्ड क्रमांक 10श्रीमती मालती निषाद वार्ड क्रमांक 11श्री निर्मल कुमार वार्ड क्रमांक 12श्रीमती मोनिका साहूवार्ड क्रमांक 13 श्रीमती सिलोचना सिन्हावार्ड क्रमांक 14श्रीमती नर्मदा वानखेड़े वार्ड क्रमांक 15 तरुण कुमार साहू वार्ड क्रमांक 16 श्रीमती सौहाद्र ठाकुर वार्ड क्रमांक 17श्रीमती रेखा बाई
वार्ड क्रमांक 18श्रीमती अरुणा रामटेके वार्ड क्रमांक 19 श्रीमती गीता मरकाम वार्ड क्रमांक 20 श्रीमती भुनेश्वरी यादव वार्ड क्रमांक 21 भूपेंद्र श्रीवास वार्ड क्रमांक 22 सुरेश जायसवाल वार्ड क्रमांक 23 रिपुचंद नायक वार्ड क्रमांक 24 श्री विशाल मोटवानी वार्ड क्रमांक 25 प्रमोद कुमार वार्ड क्रमांक 26
भूपिंदर छतवाल वार्ड क्रमांक 27 रमेश गुजर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button