भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा।नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार को नगर मे कांग्रेस पार्टी के द्वारा विशाल रैली निकाली गई। रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सहित समस्त 27 वार्डों के कांग्रेस पार्टी के अधिकृत पार्षद प्रत्याशी एवं आम कार्यकर्ता मौजूद थे। नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रवि जायसवाल रैली में व्यापारी के साथ-साथ आम लोगों से कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील कर रहे थे । लोगो को संबोधित करते हुए रवि जायसवाल ने कहां कि मैं पुरे 5 साल आपके बीच रहूंगा और लोगों का सेवा करूंगा। इससे पूर्व भी मैंने नगर पालिका उपाध्यक्ष रहते हुए नगर में अनेक विकास कार्य किया है यह सेवा आगे भी जारी रहे इसके लिए मुझे आप सबका आशीर्वाद चाहिए। नगर विकास के लिए जब-जब आंदोलन हुए हैं उसमे मेरी भागीदारी रही है। आगे भी नगर के विकास के लिए लड़ता रहूंगा।Post navigationदल्लीराजहरा में प्रधानमंत्री आवास से लेकर 100 बिस्तर अस्पताल और उच्च शिक्षा के महाविद्यालय जिसमें मेडिकल व विधिक विज्ञान महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी- तोरण लाल साहू (भाजपा प्रत्याशी) बीएसपी स्कूल क्रमांक 2 में चुनाव की तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर चंद्रवाल ।