छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें
कुसुमकसा मंडल से संबंधित ग्राम पंचायत खलारी मे जिला खनिज न्यास निधि से 19 लाख 80 हजार का सी सी रोड का भूमि पूजन बूथ अध्यक्ष के हाथो किया गया ।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। शुक्रवार को कुसुमकसा मंडल से संबंधित ग्राम पंचायत खलारी मे जिला खनिज न्यास निधि से 19 लाख 80 हजार का सी सी रोड का भूमि पूजन बूथ अध्यक्ष के हाथो किया गया । योगेंद्र सिन्हा (गांधी) भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा के द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए एक नई परंपरा की शुरुआत की गई है । जिसके तहत उन्होंने विगत दिनों कहा था कि जिस किसी भी बूथ स्तर पर निर्माण कार्य किया जाएगा । वहां का भूमि पूजन का कार्य बूथ अध्यक्षों के द्वारा किया जाएगा। इसी नई परंपरा का पालन करते हुए बूथ अध्यक्ष रूप सिंह चकधारी के हाथों भूमि पूजन कराया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने कहा भाजपा की पूंजी भाजपा का कार्यकर्ता है । इसलिए कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए कुसुमकसा मंडल मे जो भी विकास कार्य का भूमि पुजा होगा। उस ग्राम के बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारी के हाथो ही कार्य संपन्न किया जाएगा ।
इस भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी ) ,मंडल के महामंत्री मितेन्द्र वैष्णव व पोषण भुआर्य ग्राम पंचायत सरपंच, आत्मा राम दुग्गा जनपद सदस्य, प्रीति उर्वसा उप सरपंच, पुखराज निषाद ग्राम पटेल, अमित निषाद, मोती यादव, हीरा लाला मंडावी, भगबती सिन्हा, मधुबाला, सियाराम, लीला राम साहू, उमाकांत साहू, ऐली राम साहू, तुला राम, रमेश नेताम ,सचिन साहू, युवा नेता भाजपा सहित ग्राम पंचायत के पंच गण व ग्रामीण उपस्थित रहे ।



