छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

भारतीय जनता पार्टी, दल्लीराजहरा मंडल सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत “सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन” का भव्य आयोजन।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा।  भारतीय जनता पार्टी, दल्लीराजहरा मंडल के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा के अवसर पर “सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन” का भव्य आयोजन स्थानीय साहू सदन में संपन्न हुआ। यह सम्मेलन भाजपा के संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के संचार और जनसेवा की भावना को नई दिशा देने हेतु आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र जयसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनकी ओजस्वी वाणी और दूरदृष्टिपूर्ण विचारों से समस्त कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा संचारित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने की एवं विशेष अतिथियों के रूप में जिला मंत्री राजेश दसोड़े, सौरभ लुनिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महेश पांडेय, राजू कुकरेजा, महिला मोर्चा जिला मंत्री किरण सिन्हा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा मंचासीन रहे।कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा झंडा वंदन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यकर्ताओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता देवेंद्र जयसवाल ने भाजपा का गौरवशाली इतिहास भाजपा की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे इतने वर्षों से कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से आज हम विश्व के सबसे बड़ी पार्टी बने है। “भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रवादी विचारधारा है, जो सेवा को सर्वोपरि मानती है। कार्यकर्ताओं की शक्ति ही पार्टी की असली पूँजी है, और आज का यह सम्मेलन उसी ऊर्जा का प्रतीक है।” पुर्व मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ के बारे बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से लाखों लोगों को मिला सम्मानजनक आवास उज्ज्वला योजना ने रसोई घरों में पहुँचाया स्वास्थ्य और सम्मान,आयुष्मान भारत से हर गरीब को मिला मुफ्त इलाज का सुरक्षा कवच स्वच्छ भारत मिशन, जन धन योजना, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, वोकल फॉर लोकल जैसी योजनाओं से आम जनमानस का जीवन स्तर ऊँचा हुआ। सौरभ लुनिया ने छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में भाजपा की भूमिका एवं सुशासन की सरकार में चल रही महतारी वंदन योजना,कृषक उन्नति योजना, रामलला दर्शन योजना, उद्यम क्रांति योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के बारे में बताया और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे जनता के बीच जाकर भाजपा की रीति-नीति और केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ पहुँचाएं। कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को लेकर वे अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेंगे और समाज के हर वर्ग के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बहुत से कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। अंत में मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि दल्ली राजहरा मंडल सदैव संगठन की मजबूती के लिए संकल्पबद्ध है और हर कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पार्षदगण एवं सदस्य उपस्थित थे।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button