भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। नगर में नालन्दा परिसर की स्थापना को लेकर भाजपा कार्यकर्ता समर्थ लखानी ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू एवम् उपाध्यक्ष मनोज दुबे को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में श्री लखानी ने कहा कि नालंदा परिसर एक नाम है जिसका उपयोग भारत में विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक व आवासीय परियोजनाओं के लिए किया जाता है। इस प्रकार के परिसर की स्थापना हमें दल्ली राजहरा में शुरु करने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि दल्ली राजहरा शहर मोहला, मानपुर, डौण्डी, कच्चे, भानुप्रतापपुर एवं कुसुमकसा के मध्य में स्थित है। जिससे इस पिछड़े क्षेत्र के छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं कि तैयारी के लिए सहायता एवं साधन उपलब्ध होगा । इस विषय पर विचार कर इसका क्रियान्वयन करने का किया जाये। इस अवसर पर पार्षद भूपेंद्र श्रीवास, रमेश गुजर एवम् श्याम जायसवाल उपस्थित थे।Post navigationग्राम कछाला नीमच मध्य प्रदेश में जैन संतों पर हुए प्राण धातक हमले के विरोध में सकल जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर कर अनुविभागीय दण्डाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोप कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग । BSP कॉन्टेक्ट सेल के विनीत सिंहा व उनके उच्च अधिकारी चंद्रभूषण द्वारा BSP के ठेका कार्यों में कर रहे मनमानी।