भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। भाजपा राजहरा मंडल द्वारा विश्व योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के निर्देशन एवं मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू के अगुवाई में विश्व योग दिवस के अवसर पर BSP राजहरा क्लब प्रांगण में एक दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया।यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का प्रतीक बना, बल्कि एकजुट संगठनात्मक शक्ति और समाज के प्रति भाजपा की सेवा भावना को भी उजागर करने वाला एक ऐतिहासिक क्षण सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला मंत्री राजेश दसोड़ मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू मंडल महामंत्री रमेश गुजर नगर पालिका अध्यक्ष तोरन साहू नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वार्डेकर नगर पालिका पार्षदगण अन्य भाजपा नेतागण सौरभ लुनिया पुरोबी वर्मा मुस्ताक अहमद स्वाधीन जैन नंदा पसीने श्याम जायसवाल उपस्थित थे।योग प्रशिक्षण सत्र की सफल मार्गदर्शन योग विशेषज्ञ अनूप दास मानिकपुरी एवं राजेन्द्र उपाध्याय द्वारा किया गया।Post navigationरक्तवीर राकेश सोनटेके ने मृत्यु उपरांत शरीर को न जलाकर उसे मेडिकल कालेज में चिकित्सा पढ़ाई हेतु दान करने का निर्णय लिया। पार्षद टी ज्योति द्वारा पार्षद निधि से 2 लाख 25 हजार रूपये ग्राउंड में कार्य हेतु देने की घोषणा ।