भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। पूर्व जनपद सदस्य कुसुमकसा संजय बैस ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल को पत्र सौंपकर कुसुमकसा क्षेत्र में रात्रि में हो रही चोरिया पर अंकुश लगाने और आसामाजिक तत्वों का क्षेत्र में विचरण से किसी अनहोनी को देखकर उचित कार्यवाही की मांग की है l उन्होंने पत्र में लिखा है कि कुसुमकसा क्षेत्र में छोटी बड़ी चोरियां होती आ रही है लेकिन एक भी आरोपी पकड़ में नहीं आया है पिछले वर्ष एक साथ आठ दुकानों से सटर तोड़कर चोरी हुआ , जिसमें दुकान दारों को लाखों का नुकसान हुआ था l तब प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग पर पुलिस बल रात्रि में तैनात किया था l पुलिस बल के द्वारा रात्रि में गस्ती के बाद ग्रामीण जन बिना डर के रह रहे थे l लेकिन पिछले कुछ दिनों से पुलिस बल को हटा दिया गया है l जिससे फिर से ग्रामीणों के बीच किसी अनहोनी को लेकर डर का माहौल उत्पन्न हो रहा है l भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो इसलिए पुलिस बल की ड्यूटी लगाना अति आवश्यक है l पुलिस अधीक्षक ने संजय बैंस जी को बातों से गंभीरता से लेकर तुरंत कुसुमकसा बस स्टैंड चौक में रात्रि कालीन पुलिस तैनाती के आदेश दिए और दूसरे दिन से ही पुलिस की तैनाती प्रारंभ कर दिया गया l पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की तैनाती से हमारे ग्रामवासी निश्चिंत रहेंगे और असामजिक तत्वों पर भी रोक लगेगा lसंजय बैस ने कहा कि हमारी बातों को स्वीकार करने के लिए मैं पुलिस परिवार का हृदय से धन्यवाद देता हू l इस अवसर पर राम जानकी के अध्यक्ष संतोष जैन गौरी शंकर साहू , पुष्पजीत बैंस अशोक धर्मगुड़ी उपस्थित रहे lPost navigationपार्षद टी ज्योति द्वारा पार्षद निधि से 2 लाख 25 हजार रूपये ग्राउंड में कार्य हेतु देने की घोषणा । शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय: अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ता एक ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान – एम. एस. श्रीजीत (शिक्षक एवं महामंत्री, भाजयुमो)