दल्लीराजहरा । जिला सत्र व्यवहार न्यायालय बालोद के प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश श्याम लाल नवरत्न एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार सोनी अधिकारीक दौरे पर व्यवहार न्यायालय दल्ली राजहरा आगमन हुआ ,जहां वे नए न्यायलय हेतु चिखलाकसा में चिन्हित जगह भूमि का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को न्यायालय के आवश्यकता हेतु आवश्यक निर्देश दिए । बता दे कि दल्ली राजहरा में व्यवहार न्यायालय हेतु नए न्यायालय भवन की प्रक्रिया कई वर्षों से चल रही हैं,आज प्रधान न्यायाधीश श्याम लाल नवरत्न द्वारा नए न्यायालय भवन हेतु राशि आ जाने एवं,जल्द से जल्द निविदा जारी कर भवन निर्माण शुरू कर दिये जाने कि जानकारी दी गई । प्रधान न्यायाधीश के आगमन पर व्यवहार न्यायालय दल्ली राजहरा के न्यायाधिक राहुल कुमार एवं समस्त अधिवक्ता द्वारा भव्य स्वागत किया। प्रधान न्यायाधीश का आभार प्रगट करते हुए कहा कि शहर के लिए हर्ष की बात है नए न्यायलय भवन का निर्माण होना,,वर्तमान भवन में जगह कम होने एवं मूलभूत सुविधा का भाव होने से असुविधा होती हैं। नए भवन बनने से सर्व सुविधा न्यायालय से सभी को लाभ होगा । इस मौके पर न्यायालय के समस्त कर्मचारी ,समस्त अधिवक्ता उपस्थित रहे।Post navigationएक पेड़ मां के नाम: बालोद जिला में वृक्षारोपण का व्यापक अभियान_स्वाधीन जैन नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत नपाध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे की मुख्य आतिथ्य में गोठान वार्ड क्र 13 में लगभग 700 पौधों का किया गया वृक्षारोपण ।