भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। कृषि विभाग कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा जैविक खेती मिशन योजना अंतर्गत राज्य के बाहर पांच दिवसीय भ्रमण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर (उड़ीसा); एवं सेंट्रल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट कटक (उड़ीसा) 36 कृषक सह 6 अधिकारियों को 24 से 29 सितम्बर तक सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए। टीम को मुकेश कोड़ों अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडी, राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, मनोज दुबे नगर पालिका उपाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक एवं प्रदेश मंत्री चैंबर ऑफ कॉमर्स स्वाधीन जैन , संजीव सिंग पार्षद नगर पालिका दल्ली राजहरा, जयदीप गुप्ता भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा हितेश कुमार द्वारा कृषक बंधुओं को अग्रिम बधाई दी गई एवं हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।Post navigationराजहरा मण्डल में जीएसटी महोत्सव के अंतर्गत सभी शो-रूम एवं विभिन्न वर्गों की संस्थाओं में पहुँचकर जीएसटी सुधारों की दी जानकारी। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नयाबाज़ार राजहरा में नवरात्रि के उपलक्ष्य में गरबा एवं डांडिया का आयोजन किया गया।