भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नयाबाज़ार राजहरा में नवरात्रि के उपलक्ष्य में गरबा एवं डांडिया का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा गरबा एवं डांडिया किया गया। डांडिया रास नृत्य देवी दुर्गा के सम्मान में प्रदर्शन किया गया । जो भक्ति गरबा नृत्य, के रूप में जन्म लिया है। पूरा देश इस समय नवरात्र के जश्न में डूबा हुआ है। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में लोग मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हैं। साथ ही शक्ति के इन स्वरूपों का उत्सव भी मनाते हैं। यह त्योहार लोगों के मन को उत्साह और उमंग से भर देती है। दरअसल, नवरात्र का नाम सुनते ही सबसे पहले मन में गरबा और डांडिया का ख्याल आता है। इस आयोजन में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया छात्र छात्राएं पारंपरिक पोशाक में बहुत ही सुंदर लग रहे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रोहित सिन्हा एवं शाला समिति अध्यक्ष रमेश गुजर थे। बच्चों का मनोबल बढ़ाने हेतु बच्चों को पेन वितरित किया गया ताकि बच्चे ऐसे ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेते रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता नाजिया बानो,, शिक्षिका साक्षी देवांगन, नौरिन बानो, प्रियंका चौहान, टी. एल. सिन्हा, मीनाक्षी विश्वकर्मा, सहायक शिक्षिका दिलप्रीत कौर, भूमिजा सार्वा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य टी. आर.रनाडे जी के मार्गदर्शन में किया गया।Post navigationजैविक खेती मिशन योजना अंतर्गत राज्य के बाहर पांच दिवसीय भ्रमण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर (उड़ीसा); एवं सेंट्रल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट कटक (उड़ीसा) 36 कृषक सह 6 अधिकारियों की टीम हूए रवाना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान,पार्षद टी ज्योति रही उपस्थित।