भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। बुधवार को कोण्डे पावर हाउस अस्पताल राजहरा में पदस्थ डॉक्टर सुरेंद्र साहू साहू को निर्मला स्कूल के पास सड़क पर एक रुपयो से भरा बैग मिला। जिसे डॉक्टर ने थाने लाकर जमा किया। रूपयों से भरी थैले में एक पोस्ट ऑफिस का पर्ची भी था जिसके आधार पर पुलिस ने पोस्ट ऑफिस जाकर पता साजी की। इसमें पता चला कि पोस्ट ऑफिस में कार्य करने वाले कर्मी द्वारा उपभोक्ताओं का पैसा एकत्रित कर ऑफिस जमा करने जा रहा था। इस दौरान ब्रेकर में मोटरसाइकिल के बैग से पैसे का थैला नीचे सड़क पर गिर गया। उक्त थैला ग्राम गैंजी निवासी पोस्ट ऑफिस साल्हे में कार्य करने वाले वरुण ठाकुर का होना पाया गया जो थाना उपस्थित होने पर थैले एवं रूपयों के संबंध में जानकारी लिया गया जो उसी का गुम हुआ रूपये होना पाए जाने से थैले में रखें कुल नगदी रकम 69500/रुपए को थाना राजहरा के माध्यम से वरुण ठाकुर को प्रदाय किया गया। वरुण ठाकुर द्वारा डॉक्टर सुरेंद्र साहू एवं थाना राजहरा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।Post navigationनगर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के मनोनयन पर जश्न: नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा का जोरदार स्वागत। गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से अलंकृत साझा संग्रह अनुनाद में सहभागिता के लिए शिक्षिका संध्या सिंह को सम्मानित किया गया।