छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से अलंकृत साझा संग्रह अनुनाद में सहभागिता के लिए शिक्षिका संध्या सिंह को सम्मानित किया गया।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। साहित्य विधा रायपुर छत्तीसगढ़ की संस्थापिका डा. सरोज दुबे द्वारा सम्पादित लघु कथा साझा संग्रह “अनुनाद” को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से अलंकृत किया गया है। इस साझा संग्रह में शिक्षिका  संध्या सिंह की सहभागिता के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। इस साझा संग्रह का विमोचन वृंदावन हॉल रायपुर में 4 जनवरी को जानी-मानी साहित्य हस्तियों  गिरीश पंकज, भाषाविद एवं वरिष्ठ साहित्यकार  चितरंजन कर, वरिष्ठ व्यंगकार एवं साहित्यकार  महेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ कवित्री शशि सुरेंद्र दुबे , गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त सोनल राजेश शर्मा, राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़ की सचिव डॉक्टर अभिलाषा बेहार, एवं अलग-अलग जिलों से आए युवा तथा वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में किया गया । इस साझा संग्रह का संपादन जानी-मानी साहित्यकार लेखिका साहित्य विधा डॉ सरोज दुबे एवं सह संपादन साहित्यकार  विजय ठाकुर व मीता अग्रवाल मधुर द्वारा किया गया है। इस लघुकथा साझा संग्रह में छत्तीसगढ़ एवं अलग-अलग प्रांत की 75 लेखिकाओं की उत्कृष्ट लघु कथाओं को शामिल कर पुस्तक का मूर्त रूप दिया गया है । इस पुस्तक “अनुनाद” में शिक्षिका  संध्या सिंह की लघु कथा को शामिल करते हुए, सहभागित के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है । शिक्षिका संध्या सिंह इस तरह के 15 साझा संकलनों में अपनी उत्कृष्ट रचनाओं के साथ सहभागी रही है । इसके अलावा शिक्षिका संध्या सिंह के कई आलेख, कविताएं गजल,एवं संस्मरण पूर्व में भी प्रकाशित हो चुके हैं । शिक्षिका को विज्ञान विषय के अध्ययन के सरलीकरण के लिए अरविंदो सोसायटी द्वारा बालोद जिले से उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में पुरस्कृत किया गया है, तथा साहित्य क्षेत्र में भी कई साहित्यिक पुरस्कारों से नवाजा गया है।
*लघु कथा “अनुनाद” शोध पाठ्यक्रम में शामिल ।*
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से अलंकृत इस लघु कथा साझा संग्रह “अनुनाद” को लघु कथा शोध केंद्र समिति भोपाल के निदेशक  कांता राय द्वारा शोध पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है जो कि छत्तीसगढ़ की समस्त साहित्य बिरादरी के लिए गौरव की बात है ।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button