Oplus_0

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। आम जनता की सुविधा और यातायात नियमों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से लौह नगरी दल्लीराजहरा में 28 जनवरी को सुबह 11 बजे से बीएसपी मंगल भवन में एक दिवसीय ड्राइविंग लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया है।
शिविर में आने वाले आवेदकों को अपने साथ मूल दस्तावेज और उनकी छायाप्रति (फोटोकॉपी) लाना आवश्यक है। जिसमे प्रमुख रुप से आधार कार्ड (पहचान और पते के प्रमाण हेतु) 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची (जन्म तिथि के प्रमाण हेतु) एक पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो, निर्धारित शुल्कः शासन द्वारा तय किया गया ऑनलाइन आवेदन शुल्क होगा । छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ , जिला यातायात पुलिस बालोद एवम परिवहन विभाग ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों और विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपना लर्निंग लाइसेंस बनवाये। बिना वैध लाइसेंस के वाहन चलाना न केवल कानूनी रूप से अपराध है, बल्कि यह असुरक्षित भी है। यह शिविर एक पारदर्शी और त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से आम जन को राहत देने का एक सार्थक प्रयास है।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed