दल्लीराजहरा में आयोजित ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस शिविर में 140 लोगों को बनाकर वितरण किया गया लाइसेंस । छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ , जिला यातायात विभाग एवम परिवहन संघ के संयुक्त तत्वाधान में लगाई गई थी शिविर।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ,जिला यातायात एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन 28 जनवरी को बीएसपी मंगल भवन में किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 18 वर्ष से अधिक के उम्र के व्यक्तियो ने इसका लाभ उठाया।
इस शिविर के अंर्तगत नगर सहित आसपास के घोटिया , सुरडोंगर , ग्रामीण अन्य क्षेत्रो से आये लगभग 140 व्यक्ति लाभान्वित हुए।
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा यह शिविर गत वर्ष भी आयोजित किया गया था जिसमे कई व्यक्तियों ने लाभ उठाया था साथ ही साथ नगरवासियों ने प्रशंसा की और पुनः इस शिविर को लगाने की मांग की थी।जिसको देखते हुए यह शिविर पुनः इस वर्ष आयोजित किया गया। तथा 140 व्यक्तियों ने इस वर्ष इसका लाभ उठाया। लर्निंग लायसेंस बनवाने में युवा वर्गों में उत्साह देखा गया।
जिला यातायात प्रभारी रविशंकर पांडे ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित किया गया है इस माह के दौरान विभिन्न शहरों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें हेलमेट रैली, सड़क सुरक्षा चौपाल, जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष या उससे ऊपर की आयु वाले व्यक्ति वाहन चलाते हैं तो लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करें तथा सड़को से सम्बंधित नियमों का भी पालन करें।शराब या किसी भी नशीली चीजों का सेवन कर वाहन ना चलाएं।
बीएसपी मंगलभवन में आयोजित शिविर में संबंधित विभाग मनीष तिवारी, रमाकांत ठाकुर, मुरली साहू, केवल सिन्हा मैं अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के सम्भाग अध्यक्ष छगन साहू,जिला अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज, अजयन पिल्ले, संतोष कोसी, वरिष्ठ पत्रकार कमल शर्मा,राघवेंद्र शर्मा,नरेंद्र खोब्रागड़े,शेख नबी,रमेश मित्तल,लवण सिंह राजपूत,सुमित जैन,भोज राम साहू,अंकित टाटिया सहित अन्य पत्रकारों का योगदान रहा।



