भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा। भारतवर्ष के राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष शराब दुकानें बंद की जाती हैं , यह रोक उनके सम्मान में की जाती है ।
परन्तु देश में लगातार अराजकता फैला रही भाजपा की सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में पुण्यतिथि के अवसर पर किसी प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किया , जिससे उनकी राष्ट्रपिता विरोधी तथा गोडसेवाडी विचारधारा का पता लगता है ।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष परितोष हंसपाल ने बताया कि कांग्रेस इस गोडसेवादी विचाधारा के सख्त खिलाफ है और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजहरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द शराब दुकानों को बंद करवाने की मांग की , जिसके पश्चात ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी ।
ज्ञापन सौंपते के दौरान एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश सिंह , युवा कांग्रेस महासचिव जसविंदर सिंह गिल , प्रशांत राव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed