Oplus_0

भावभरा आमंत्रण-

जीवनारा (लांजी)। गायत्री प्रज्ञाटोली ग्राम जीवनारा के तत्वाधान में तीन दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन गांधी चौक ग्राम जीवनारा में रखा गया है। मां शीतला के उपलक्ष में एवं परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीय माता जी भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें प्रथम दिवस 20 फरवरी को ग्रामीण स्तर पर कलश यात्रा सुबह 10:00 बजे से ,द्वितीय दिवस 21 फरवरी को सुबह 7 से 10 बजे तक हवन, इसके बाद 12 से 3 बजे तक आध्यात्मिक उद्बोधन एवं शाम को प्रकाश महोत्सव हवन किया जाएगा। वही तृतीय दिवस 22 फरवरी को सुबह 11 बजे से हवन एवं पूर्णआहुति तथा महा प्रसादी कार्यक्रम होगा। आयोजन समिति ने आसपास गांव के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महायज्ञ में शामिल होकर लाभ लेने की अपील की है।

विनीत- गायत्री प्रज्ञाटोली ग्राम जीवनारा एवं समस्त ग्रामवासी ।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed