भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। आज कुसुमकसा मंडल से संबंधित ग्राम अरमुरकसा मे 28 लाख के लागत से चेक डेम व टो वाल मनरेगा के तहत निर्माण का भूमि पूजन बूथ अध्यक्ष के हाथो किया गया । योगेंद्र सिन्हा (गांधी) भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा के द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए एक नई परंपरा की शुरुआत की गई है । जिसके तहत उन्होंने विगत दिनों कहा था कि जिस किसी भी बूथ स्तर पर निर्माण कार्य किया जाएगा । वहां का भूमि पूजन का कार्य बूथ अध्यक्षों के द्वारा किया जाएगा। इसी नई परंपरा का पालन करते हुए *बूथ *अध्यक्ष *पवन निर्मलकर* व *जनपद* *सदस्य श्री मति मंजू* बैस*के हाथों भूमि पूजन कराया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने कहा भाजपा की पूंजी भाजपा का कार्यकर्ता है । इस लिए कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए कुसुमकसा मंडल मे जो भी विकास कार्य का भूमि पुजा होगा उस ग्राम के बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारी के हाथो ही कार्य संपन्न किया जाएगा ।
इस भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री मति मंजू बैस जनपद सदस्य व भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी )मंडल के महामंत्री पोषण भुआर्य ग्राम पंचायत केसरपंच हलधर गोरे उप सरपंच ओम प्रकाश लिखन द्रोपती गौर दुर्गा रावटे भीमा रावटे निर्मला भंडारी जानकी बाई भुनेश्वरी बलदेव दास हलधर महराज सहित पंच गण व ग्रामीण उपस्थित रहे। ।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed