पार्षद टी ज्योति द्वारा वजन त्यौहार का किया गया शुभारंभ।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बच्चों के पोषण स्तर की जांच के लिए वजन त्यौहार मनाया जा रहा है । 2026 में यह 9 फरवरी से 18 फरवरी तक राज्य के सभी आंगनबाड़ी केदो में आयोजित किया जा रहा है इसका उद्देश्य कुपोषण को दूर करना और शून्य से 6 वर्ष के बच्चों का सही वजन व ऊंचाई नापना है।वजन त्योहार 2026 का मुख्य उद्देश्य पोषण से मुक्ति व छत्तीसगढ़ अभियान के तहत शून्य से 6 साल के बच्चों की पोषण स्थिति का आकलन करना है। यह कार्यक्रम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चों की ऊंचाई और वजन माफ कर उन्हें विभाग के मोबाइल ऐप में दर्ज करेगी। वजन त्यौहार के तहत अभिभावकों को अपने बच्चों को केंद्र लेजाकर जांच करने व गर्भवती महिलाओं को एनीमिया न हो इसके लिए उन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा किया जा रहा है।
वार्ड 26 दल्लीराजहरा आंगनबाड़ी केंद्र में कलस्टर अनुसार वजन त्यौहार का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चे के पालक, गर्भवती उपस्थित हुए। पार्षद टी ज्योति द्वारा वजन त्यौहार का शुभारंभ किया गया। सुपरवाइजर पर्यवेक्षक दिव्या मानिकपुरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टी लक्ष्मी सोनी व रिजु यादव सहायिका पूर्णिमा वासनिक द्वारा सभी पालकों को बच्चों को संतुलित आहार देने की समझाइश दी गई। सभी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का वजन ,ऊंचाई लिया गया और ग्रोथ चार्ट में ग्रेड निकालकर सभी पालकों को रिपोर्ट कार्ड वितरण किया गया।



