भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्ली राजहराभारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री ललित जैन और लितेस नामदेव ने सेक्टर 9 अस्पताल में रक्तदान किया। यह कार्यक्रम पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर समाज सेवा का उदाहरण पेश किया ।इस अवसर पर ललित जैन और लितेस नामदेव ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह समाज के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा है। उन्होंने लोगों से रक्तदान करने की अपील की और कहा कि यह एक छोटा सा प्रयास है जिससे कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed