भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। नगर में लगातार बढ़ रही अवैध शराब बिक्री को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने जिला पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत कर नगर में चल रहे अवैध शराब कारोबार पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की एवं ऐसे अवैध कारोबारियों को श्रेय दे रहे स्थानीय पुलिस को नगर से अन्यत्र स्थानांतरण का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नगर के कई स्थानों पर अवैध रूप से खुले आम पुलिस की नाक के नीचे शराब बेची जा रही है, जिसमें स्थानीय पुलिस के मिलीभगत से खुलेआम बिना खौफ के बड़ी मात्रा में शराब बेचना संभव नहीं है शहर में लगातार सामाजिक माहौल खराब हो रहा है और युवाओं पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में नगर के सभी भाजपाइयों द्वारा लिखित में शिकायत की गई, लेकिन सिर्फ दाना पूर्ति के नाम छोटी मोटी कार्यवाही कर शराब के बड़े कोचियों को सेफ किया गया और पुलिस प्रशासन के निगरानी में ऐसे अवैध कारोबारियों को फलने फूलने का मौका मिला । जिला पुलिस अधीक्षक से आग्रह है कि ऐसे अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर नगर में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाई जाए। मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इस विषय को लेकर आगे जनहित में आंदोलन कर थाना के समक्ष पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना दिया जाएगा । जिसकी पूर्ण जवाबदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी।Post navigationभारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री ललित जैन एवम लितेस नामदेव ने सेक्टर 9 अस्पताल में किया रक्तदान।