भास्कर न्यूज 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के सहायता प्राप्त माताओ एवं बहनों को इस योजना का लाभ निरंतर बनाए रखने तथा राज्य सरकार द्वारा जारी सहायता राशि सही और वास्तविक पात्र महिलाओं को मिल रहा है कि नहीं यह जानने के लिए शासन के द्वारा ई -केवाईसी किया जा रहा है।
जिससे लाभार्थी का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और बायोमेट्रिक के जरिए पहचान की पुष्टि हो सके । इसके लिए पूनम सोमेश जायसवाल (पार्षद वार्ड नंबर 2) के द्वारा सहायता प्राप्त समस्त माताओ और बहनों से अपील की जा रही है कि ई केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज अपना आधार कार्ड, जिस बैंक में आपका महतारी वंदन योजना का राशि प्राप्त होता है उस बैंक का पासबुक एवं रजिस्टर मोबाइल नंबर लेकर अवश्य उपस्थित हो ।
उन्होंने बताया कि ई – केवाईसी का वार्ड 2 के गणेश चौक में दिनांक 11 अप्रैल को प्रारंभ किया गया ई-केवाईसी अरविंद जयसवाल और भरत निर्मलकर के द्वारा किया जा रहा है ।ई_ केवाईसी सभी के लिए अनिवार्य है जिन्होंने ई केवाईसी पूरी नहीं की तो उनका अगली किस्तों का भुगतान रुक जाएगा। उन्होंने बताया कि ई केवाईसी लिस्ट में जिनका नाम नहीं आया है उनको ई -केवाईसी करने की आवश्यकता नहीं है ।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed