भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 6 से 12 अप्रैल तक चलाए गए बूथ संपर्क अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा “बूथ चलो, बस्ती चलो” संपर्क अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न बूथों में जाकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया तथा उनके अनुभवों को जाना। इस अवसर पर 50 महिलाओं को लाभार्थी पत्र प्रदान कर उनका सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सागर ग़नीर, प्रदेश नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख रविन्द्र गुप्ता, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद एवं ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष निर्मल पटेल, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश खस, मंडल मंत्री समर्थ लखानी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोशनी यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोंटी छतवाल, वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद प्रदीप बाघ, भाजयुमो मंडल महामंत्री राहुल साहू, नदीम बडगूजर, भाजयुमो उपाध्यक्ष रोहित साहू, चंद्रप्रकाश (राहुल) शर्मा, एम.अमन, सोशल मीडिया प्रभारी खोमेश्वर देशमुख, सहकोषाध्यक्ष प्रदीप कामडीं,प्रचार-प्रसार प्रमुख दुर्गेश साहू, गंजेंद्र सिंह, पी.एस. आमान, किसान मोर्चा अध्यक्ष गिरधर सिन्हा,ओबीसी मोर्चा मंत्री आकाश यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने आमजन तक पहुंच बनाते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभार्थियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।Post navigationमहतारी वंदन योजना सहायता प्राप्त महिलाओं के लिए हो रही है ई- केवाईसी।