भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। सोमवार को क्षेत्र के पार्षद टी ज्योति द्वारा वार्ड में चल रहे आर सी सी नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। नाली नहीं बनने के कारण घरों का पानी रेलवे स्टेशन रोड व मनसा होटल बस्ती के आसपास सड़क में बहता था जिससे जनता को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता था ।निरीक्षण के दौरान पार्षद ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, उपयोग में लाई जा रही सामग्री तथा कार्य की प्रगति का जायजा लिया ।पार्षद ने संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुसार समयसीमा में पूर्ण किया जाय। उन्होंने विशेष रूप से नाली की मजबूती, जल निकासी की सुचारू व्यवस्था तथा आस पास क्षेत्र की साफ सफाई बनाए रखने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया गया तथा उनके समस्या व सुझावों को सुना गया।पार्षद ने आश्वासन दिया गया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और सभी कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे।Post navigationभाजपा के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 6 से 12 अप्रैल तक चलाए गए बूथ संपर्क अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा “बूथ चलो, बस्ती चलो” संपर्क अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।