भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। क्षेत्र के नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुएवार्ड 26 रेलवे इंस्टीट्यूट परिसर में पार्षद निधि से ओपन जिम के लिए आवश्यक सामग्री मंगवाई गई है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों को नियमित व्यायाम के लिए प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है।टी ज्योति पार्षद ने बताया कि ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों को निःशुल्क व्यायाम का अवसर मिलेगा, जिससे वे दैनिक जीवन में फिटनेस को आसानी से शामिल कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी अत्यंत आवश्यक है लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पड़ेगी और सामुदायिक सहभागिता को भी बल मिलेगा।स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए पार्षद निधि के इस उपयोग को सराहनीय बताया है।Post navigationआज होगा कथावाचक श्री कामता प्रसाद शरण के प्रवचन मंच पर लोक गायिका ज्योति सोनी का भजन प्रस्तुति । पार्षद टी ज्योति के मुख्य आतिथ्य में रेलवे क्रिकेट मैच का हुआ समापन।