भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। रेलवे क्रिकेट ग्राउंड दल्ली राजहरा में 27, 28 ,29 एवं 30 अप्रैल को T 20 त्रिकोणीय श्रृंखला का आयोजन किया गया। जिसमें तीन टीमों ने हिस्सा लिया। पहली टीम – इंडियन से रेलवे ओनर धन सिंह ध्रुव, दूसरी टीम – अंजलि स्टार ओनर अभिजीत सिन्हा एवं तीसरी टीम – नरसिम्हा स्ट्राइकर ओनर प्रवीण उईके रहे। पहले लीग मैच में अंजलि स्टार ने नरसिम्हा नरसिंह स्ट्राइकर को 53 रनों से हराया। दूसरे लीग मैच में अंजलि स्टार ने इंडियन रेलवे को 8 विकेट से हराया। तीसरे लीग मैच में नरसिंह स्ट्राइकर ने इंडियन रेलवे को तीन विकेट से हराया। टूर्नामेंट का फाइनल अंजलि स्टार एवं नरसिम्हा स्ट्राइकर के बीच खेला गया जिसमें नरसिम्हा स्ट्राइकर ने पहले बैटिंग करते हुए 165 रन बनाए जवाब में अंजलि स्टार केवल 78 रनो पर सिमट गई, नरसिम्हा स्ट्राइकर ने 87 रनो से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। हरीश राव फाइनल मैच के मैन आफ द मैच रहे जिन्होंने 68 रन बनाए। उमेंद्र मायलो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवम बबलू दर्रो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 26 पार्षद टी ज्योति, विशेष अतिथि कार्यालय अधीक्षक लोको सुनील कुमार गोटे एवं मुख्य लोको निरीक्षक एस.के.साहू रहे। विनर कप एवम ट्रॉफी बबलू स्पोर्ट्स राजहरा एवं मो.फरीद के द्वारा प्रदान किया गया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में खुशाल सिंह, अतुल साहू, दीपक जैन, साहिल, टोपेश, दीपक पासी, देवा,रविन्द्र, नागेंद्र, पप्पू, गफ्फार, अश्विन, विक्टर, संतोष, अनमोल, मो.इमरान, अरमान , साहिल दीप, जयेश,राकेश खरोले, मनप्रीत, प्रिंशु, पंकज, राहुल, कुनाल, यशवंत, तोरन का विशेष योगदान रहा।टी ज्योति पार्षद द्वारा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देता है बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व का भी विकास करता है। उन्होंने आयोजकों द्वारा किए गए सफल आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।Post navigationटी ज्योति पार्षद द्वारा पार्षद निधि से ओपन जिम सामग्री मंगवाया गया।